संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से बिगड़ी हालत
अशोक नगर कालोनी में सोमवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन का आरोप है कि पुराने विवाद के चलते युवक को गुटखा में मिलाकर युवकों ने जहर दिया है। सूचना पर पुलिस छानबीन कर रही है।
संवाद सहयोगी, पिलखुवा: अशोक नगर कालोनी में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन का आरोप है कि पुराने विवाद के चलते कुछ युवकों ने उसे गुटखा में जहर मिलाकर दे दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
अशोक नगर कालोनी निवासी अमित (20) पुत्र जगदीश सोमवार सुबह की बाहर से घर आते ही हालत बिगड़ गई। परिजन का कहना है कि वह गुटखा खाते हुए घर में आया था। कमरे में अंदर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने अपने सारे कपड़े उतारने शुरू कर दिए। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल में पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। परिजन का आरोप है कि अमित का पिछले दिनों कालोनी के युवकों से झगड़ा हो गया था। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। परिजन ने आरोपितों पर गुटखा में जहर मिलाकर देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार का कहना है कि सूचना पर मामले में जांच चल रही है। युवक के होश में आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी महिला की हालत
संस, पिलखुवा: सिखेड़ा गांव निवासी एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की उम्र करीब 32 वर्ष है। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।