शहरी मेले में श्रद्धालुओं के लिए होगी बेहतर व्यवस्था: सोना ¨सह
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट पर लगने वाले शहरी मेले के लिए पालिका प्रशासन कमर कस ली है। पालिका अध्यक्ष ने घाटों पर बेरिके¨टग के अलावा दूधिया रोशनी की व्यवस्था के आदेश दिए हैं। साथ ही स्नान के दौरान कोई श्रद्धालु न डूबे, इसके लिए 10 गोताखोरों को तैनात करने के आदेश दिए हैं। पालिका अध्यक्ष का दावा है कि ब्रजघाट में
संवाद सहयोगी, ब्रजघाट
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर तीर्थ नगरी ब्रजघाट पर लगने वाले शहरी मेले के लिए पालिका प्रशासन कमर कस ली है। पालिका अध्यक्ष ने घाटों पर बेरिके¨टग के अलावा दूधिया रोशनी की व्यवस्था के आदेश दिए हैं। साथ ही स्नान के दौरान कोई श्रद्धालु न डूबे, इसके लिए दस गोताखोरों को तैनात करने के आदेश दिए हैं। पालिका अध्यक्ष का दावा है कि ब्रजघाट में पालिका की ओर से बेहतर व्यवस्था रहेंगी।
पालिकाध्यक्ष सोना ¨सह ने बताया कि शनिवार दोपहर ब्रजघाट पर बने घाटों और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर मिली गंदगी के लिए सफाई कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही सफाई कर्मचारियों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में घाटों पर बेरिके¨टग पुराने ढर्रे की है। जिसे सुधारने और महिलाओं के लिए अलग से घाट बनाने के आदेश दिए हैं। बेरिके¨टग पर चेतावनी भरे पोस्टर भी लगाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बेहतर बिजली की व्यवस्था करने के ठेकेदार को आदेश दिए हैं। पार्किंग ठेकेदार को पार्किंग स्थल पर
ही वाहनों को खड़ा कराने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर खादर क्षेत्र में देहाती मेला लगता है। जबकि ब्रजघाट में शहरी मेला लगता है। यहां पूर्णिमा से एक दिन पहले दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं और दीपदान करके गंगा में स्नान करते हैं। यहां हर साल करीब आठ से दस लाख श्रद्धालु आते हैं।