Move to Jagran APP

महाराष्ट्र से पिलखुवा पहुंचे दो और मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि

मरीजों को अधिकारियों ने पहले से ही किया हुआ था क्वारंटाइन। जनपद में अब तक मिल चुके हैं 91 कोरोना पॉजिटिव 54 हुए स्वस्थ।

By Nitin AroraEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 09:53 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 09:53 AM (IST)
महाराष्ट्र से पिलखुवा पहुंचे दो और मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि
महाराष्ट्र से पिलखुवा पहुंचे दो और मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि

हापुड़, मुकुल मिश्रा। महाराष्ट्र से आए दो कामगारों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई है।

loksabha election banner

अच्छी बात यह रही कि इन्हें पहले से ही क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती किया

हुआ था। जनपद में अब तक 91 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से

54 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं एक अन्य मरीज में निजी लैब ने कोरोना की

पुष्टि की है। मरीज का सरकारी लैब में जांच कराने के लिए सैंपल भेजा गया

है। अभी मरीज को जनपद के कोरोना रिकार्ड में शामिल नहीं किया गया है।

क्योंकि मेरठ में उसका उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार दोपहर छह संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट

प्राप्त हुई। इनमें से दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह दोनों

मरीज पिलखुवा निवासी थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इन्हें

संदिग्ध मानते हुए घर जाने से पहले ही पिलखुवा के क्वारंटाइन सेंटर में

भर्ती करा दिया था।

इसके अलावा शुक्रवार को पांच मरीजों ने कोरोना की जंग जीतकर स्वस्थ हो गए

हैं। इन मरीजों को अस्पताल के छुट्टी दे दी गई है। जनपद में अब 91 कोरोना

पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 54 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 37

मरीजों का आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया कि दो मरीजों में कोरोना

की पुष्टि हुई है। एक मरीज में निजी लैब ने कोरोना की पुष्टि की है। इस

मरीज को जनपद के रिकार्ड में शामिल नहीं किया गया है। पांच मरीज स्वस्थ

घोषित कर दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.