गंगा एक्सप्रेसवे हादसा: सिपाही सुमित की मौत का कारण बनी हेड इंजरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज
गंगा एक्सप्रेसवे पर आलमनगर के पास हुए सड़क हादसे में सिपाही सुमित की मौत हेड इंजरी से हुई थी। पुलिस ...और पढ़ें
-1790346475740_m.webp)
गंगा एक्सप्रेसवे हादसा। AI जनरेटेड
HighLights
सिपाही सुमित की मौत गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी को मौत का कारण बताया गया।
पुलिस ने दुर्घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।
संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़ (हापुड़)। गंगा एक्सप्रेसवे पर आलमनगर में सड़क दुर्घटना में सिपाही सुमित की मौत हेड एेंजरी के कारण हुई थी।
वहीं, पुलिस ने मौत के कारणों की जांच के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर गांव के पास बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में शाहजहांपुर में तैनात सिपाही सुमित कुमार सैनी की मौत मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई थी। वह पुलिस की गाड़ी लेकर नोएडा में वीआइपी डयूटी में जा रहे थे।
सुमित कुमार मूलरूप से मुज्जफरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के जसोई गांव के रहने वाले थे। उनकी डयूटी वर्तमान में शाहजहांपुर में चल रही थी। इस घटना के बाद स्वजन में हाहाकार मच गया है।
थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुमित की मौत का कारण हेड ऐंजरी से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सम्मान स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं, लोगों में इस दुर्घटना के बाद गाड़ी की स्थिति, एयरबैग, सीट बेल्ट आदि को लेकर सवाल उठ रहाे है। वहीं पुलिस ने हाईवे पर हुई इस घटना के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच करने में जुट गई है।
