Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाह नवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने मजीदपुरा और मोती कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान चलाया। शहर कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ )के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी कांग्रेस सेवादल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रशिक्षक

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 05:47 PM (IST)
कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता, हापुड़:

prime article banner

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने मजीदपुरा और मोती कॉलोनी में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

शहर कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ) के अध्यक्ष रिजवान कुरैशी, कांग्रेस सेवादल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रशिक्षक एहतेशाम कुरैशी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फुरकान राणा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये के चलते उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन शाहनवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है। शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे उत्तर प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के लिए लोगों का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। अभियान चलाने वालों में अब्दुल्ला, फिरोज कुरैशी, शहजाद व सिराजुद्दीन आदि लोग भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.