Move to Jagran APP

कांग्रेसियों की सेवा सत्याग्रह महा रसोई संपन्न

सेवा सत्याग्रह महा रसोई के अंतिम दिन कांग्रेसियों ने सौ से अधिक गरीब निराश्रितों को भोजन वितरित किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के तत्वाधान में आयोजित की जा रही सेवा सत्याग्रह महा रसोई शुक्रवार को सातवें दिन संपन्न हो गई जिसके अंतिम दिन गरीब मजदूर और निराश्रित वर्ग के

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jun 2020 07:45 PM (IST)
कांग्रेसियों की सेवा सत्याग्रह महा रसोई संपन्न
कांग्रेसियों की सेवा सत्याग्रह महा रसोई संपन्न

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर:

loksabha election banner

सेवा सत्याग्रह महा रसोई के अंतिम दिन कांग्रेसियों ने सौ से अधिक गरीब निराश्रितों को भोजन वितरित किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित की जा रही सेवा सत्याग्रह महा रसोई शुक्रवार को सातवें दिन संपन्न हो गई, जिसके अंतिम दिन गरीब, मजदूर और निराश्रित वर्ग के सौ से अधिक लोगों को खाना वितरित किया गया। जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने बताया  पार्टी हाईकमान के आह्वान पर जनपद हापुड़ के संगठन ने 6 जून से 12 जून तक सेवा सत्याग्रह महा रसोई के माध्यम से गांधीवादी रास्ते का अनुसरण करते हुए सैकड़ों जरूरतमंदों को खाना वितरित किया गया है। इस दौरान मंडल प्रभारी डॉ.शोएब, अमरजीत जंगी, सेवादल जिला संयोजक मुकेश कौशिक, शहजादा चौधरी, आजाद सैफी, रियाज सैफी, मनोज कौशिक, संजीव शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.