Move to Jagran APP

2019 चुनाव : प्रदेश में हापुड़ से कांग्रेस करेगी शंखनाद !

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गजों की दिल्ली में बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरूआत हापुड़ से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हापुड़ में किसान रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें छह जिलों के किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे। हालांकि अभी रैली का नाम और दिनांक तय नहीं हुआ है। उम्मीद है कि फरवरी के

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 09:41 PM (IST)
2019 चुनाव : प्रदेश में हापुड़ से कांग्रेस करेगी शंखनाद !
2019 चुनाव : प्रदेश में हापुड़ से कांग्रेस करेगी शंखनाद !

विशाल गोयल, हापुड़ : लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर कांग्रेस ने कमर कसना शुरू कर दिया है। इसीको लेकर शुक्रवार को प्रदेश के कांग्रेस के दिग्गजों की दिल्ली में बैठक हुई, बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरुआत हापुड़ से होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हापुड़ में किसान रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें छह जिलों के किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे। हालांकि अभी रैली का नाम और दिन तय नहीं है। उम्मीद है कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में यह रैली होगी। जिले के कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह शनिवार को स्थान का चयन करें। वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने हापुड़ से की थी।

loksabha election banner

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के अलावा प्रदेश के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बैठक की। जिसमें आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक गजराज ¨सह ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में बैठक हुई। जिसमें निर्देशित किया है कि फरवरी के प्रथम माह में हापुड़ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसान रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत और मेरठ जिले के किसान और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी गई है। शनिवार को कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्थान का चयन करेंगे। बता दें कि वर्ष 2017 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के समय हापुड़ से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सबसे पहले शुरुआत की थी। यहां रैली को संबोधित किया था। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में रैली व चुनाव प्रचार में तेजी आई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.