विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ में छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:47 PM (IST)

हापुड़ के निजामपुर गांव में दसवीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान ...और पढ़ें

निजामपुर गांव स्थित स्कूल में छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने जहरीले पदार्थ खाकर जान दे दी। प्रतीकात्मक तस्वीर

निजामपुर गांव स्थित स्कूल में छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने जहरीले पदार्थ खाकर जान दे दी। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. हापुड़ में दसवीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाया।

  2. छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।

  3. इलाज के दौरान छात्रा की दुखद मृत्यु हो गई।

केशव त्यागी, हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित स्कूल में छेड़छाड़ से परेशान दसवीं की छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल रेफर किया गया।

उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

निजामपुर सोनू ने बताया कि उसकी पुत्री श्री जगपाल सिंह स्मारक हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा दस की छात्रा थी। काफी दिनों से पुत्री को उसकी कक्षा में पढ़ने वाले कुछ लड़के पिछले कई दिनों से परेशान करने के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। छह अक्टूबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे कनिष्क नाम के युवक ने छात्रा के भाई को इस संबंध में जानकारी दी।

इसकी जानकारी छात्रा को हुई तो वह काफी परेशान और घबरा गई। इसके बाद उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया।

छह अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उपचार के दौरान चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पिता ने पुलिस से घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस स्कूल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि छात्रा को परेशान करने वाले आरोपितों की पहचान की जा सके। पुलिस छात्रा के स्वजन और स्कूल से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।