Move to Jagran APP

सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने पर सपाईयों ने यहां बुलंदशहर रोड पर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपाईयों ने दो बार तो मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने से पहले ही कार्यकर्ताओं से पूतला छीन लिया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 08:00 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 08:00 PM (IST)
सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
सपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, हापुड़:

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने पर सपाइयों ने बुलंदशहर मार्ग पर धरना देकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने दो बार कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस ेके बीच पुतला छीनने के दौरान धक्का मुक्की भी हुई, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जाने से लखनऊ में अधिकारियों ने रोक दिया था। इस कारण सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। सपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष सुबोध नागर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर मार्ग स्थित नगर अध्यक्ष याद इलाही के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने की घोषणा कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर ¨सह चौहान, थाना हापुड़ देहात थाना प्रभारी कोशलेंद्र ¨सह भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस और खुफिया विभाग की टीम पुतले की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दो पुतलों को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई, अचानक पता चला कि पुतला दोबारा जलाया जा सकता है तो पुलिस बल घटनास्थल पर लौट आया।

कुछ देर बाद नगर अध्यक्ष के कार्यालय के बराबर में खाली मैदान में सपा नेता अबिद अली और छात्र सभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलौत मुख्यमंत्री का फोटो लगा पुतला जलाकर सड़क की ओर दौड़ पड़े। यह देखते ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया लेकिन तब तक पुतला जला दिया गया।

सपा के जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने कहा कि समाजवादी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। आगामी चुनावों में जनता अपने आप जवाब दे देगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष हाजी याद इलाही कुरैशी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोककर सरकार ने तानाशाही का परिचय दिया है।

इस अवसर पर विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष मंजीत चौधरी, तेजपाल ¨सह प्रमुख, संजय यादव, देवेंद्र जाखड़, चौधरी दर्शन ¨सह, ललित बाबा, आबिद अली, आरिफ सिद्दकी, सुल्तान खान, अलका निम, श्यामसुंदर भुर्जी, हिमांशु राणा, पियूष मंडौडिया, रुपचंद यादव, नाजिम, दिलशाद, र¨वद्र यादव, फिरोज मलिक,जहीर सलमानी, मूलचंद, नावेद आलम, आबिद मलिक, बिलाल कुरैशी, आदि मौजूद थे।

--------- दो घंटे चली पुलिस और सपाइयों के बीच आंख मिचौली

सपा के धरने के दौरान दो घंटे तक पुलिस और सपाइयों के बीच आंख मिचौली चलती रही। कार्यकर्ता इसी प्रयास में थे किसी तरह मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाए और पुलिस रोकने के लिए रणनीति बना रही थी। हालांकि दो बार पुलिस सफल हो गई लेकिन तीसरी बार सपाई पुतला फूंकने में सफल हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.