Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

भारतीय जनता पार्टी (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें संगठन को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अधअयक्ष लोकेश प्रजापति, प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक पिछड़े

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 06:36 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान
भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

जागरण संवाददाता, हापुड़

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) की जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़ा जाए। कार्यकर्ता गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दें। क्षेत्रीय विधायक विजय पाल आढ़ती ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। लोगों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

मूलचंद त्यागी, महेंद्र ¨सह, मोनू सैनी, नरेश तंवर, सत्यवीर, चरण ¨सह राणा, नरेश प्रजापति, सुंदर सैनी, अजय सैनी, विजेंद्र नागर, प्रवीन चौधरी, मनोज जाटव, राजेंद्र ¨सह, तनुज, जीत राम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.