क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
बुधवार शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कई लोगों को भी चोटें अाई हैं।
हापुड़ [केशव त्यागी]। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव में एक माह पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई लोगों को भी चोटें अाई हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक माह पहले भटियाना में हुआ था क्रिकेट खेलने के समय विवाद
गांव हाफिजपुर के गांव भटियाना निवासी मनोज व गांव नान निवासी राहुल पक्ष के लोगों को करीब एक माह पहले गांव भटियाना में क्रिकेट खेलते समय विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का समझौता कराकर शांत करा दिया था। बुधवार शाम दोनों पक्षों के लोग अामने सामने अा गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में एक-दूसरे पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से धावा बोल दिया। संघर्ष एक पक्ष से मनोज व दूसरे पक्ष से राहुल गंभीर रुप से घायल हो गए।
दोनों पक्षों से लोगाें को आईं चोटें
दोनों पक्षों के कई अन्य लोगों को भी चोटें अाई हैं। विवाद होता देखकर अासपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी अौर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दर्ज कराई एफआइआर
थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अारोप प्रत्यारोप लगा थाने में तहरीर दी है। तहरीर के अाधार पर एक पक्ष से गांव भटियाना निवासी राहुल, रामअवतार व चार अज्ञात वहीं दूसरे पक्ष से गांव नान निवासी मनोज अौर बुलबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दिल्ली के होटल और गेस्ट हाउस में अब नहीं ठहर पाएंगे चीनी नागरिकः संदीप खंडेलवाल