हापुड़ में भाकियू टिकैत ने एसडीओ कार्यालय पर जड़ा ताला, ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें
हापुड़ के सिंभावली में भाकियू टिकैत ने एसडीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया, क्योंकि मासिक पंचायत में कोई अधिकारी नहीं ...और पढ़ें
-1790956202706_m.webp)
भाकियू ने एसडीओ कार्यालय पर जड़ा ताला। जागरण
HighLights
भाकियू टिकैत ने सिंभावली एसडीओ कार्यालय पर ताला जड़ा।
मासिक पंचायत में अधिकारी अनुपस्थित रहने पर विरोध।
किसानों ने भ्रष्टाचार, गन्ना भुगतान जैसे मुख्य मुद्दे उठाए।
संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों की मासिक पंचायत मंगलवार को सिंभावली ऊर्जा निगम के एसडीओ कार्यालय परिसर में हुई।
अध्यक्षता पीके वर्मा ने की, जबकि संचालन श्याम सुंदर त्यागी ने किया। पंचायत में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा, तो एसडीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। उसके बाद एसडीओ विलेश मलिक मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं।
जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। किसान-मजदूरों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने गन्ना भुगतान, समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं होने, गन्ने का भाव नहीं बढ़ने और मंडियों में किसानों के शोषण का मुद्दा उठाया।
इस मौके पर दिनेश त्यागी, प्रदीप चौधरी कैप्टन राजेश चौधरी, बिल्लू त्यागी, शब्बू चौधरी, सुनील चौहान और पंकज चौहान आदि मौजूद रहे।
