डिबाई से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह सड़क हादसे में घायल, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; टूटी पसली
भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स भेजा गया।

हाईवे पर पानी भरा होने के चलते गाड़ी के टायर स्लिप होकर डिवाइडर पर चढ़ गए, जिससे गाड़ी पलट गई और डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह (इनसेट) घायल हो गए।
HighLights
भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह सड़क हादसे में घायल।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराई।
प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स रेफर।
जागरण संवाददाता, हापुड़। बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान गनर सहित तीन अन्य भी चोटिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय सीने की पसीली टूटकर विधायक के फेफड़े में घुस गई है। यह हादसा बुलंदशहर के बीबी नगर थानाक्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे पर पोटा कबूलपुर गांव के पास घटित हुआ है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कमालपुर के सामने सड़क के डिवाइडर से कार टकरा गई थी। हाईवे पर पानी भरा होने के चलते गाड़ी के टायर स्लिप होकर डिवाइडर पर चढ़ गए, जिससे गाड़ी पलट गई। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराकर प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया, जहां ऑपरेशन किया जाएगा।

