बहादुरगढ़ सीएनजी प्लांट में कामगार की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाई जांच की मांग
बहादुरगढ़ के सलारपुर-पलवाड़ा मार्ग स्थित एक सीएनजी प्लांट में मंगलवार देर रात एक कामगार महेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
-1784704090691_m.webp)
मृतकी की फाइल फोटो और सीएनजी प्लांट की तस्वीर।
ध्रुव शर्मा, बहादुरगढ़(हापुड़)। सलारपुर-पलवाड़ा मार्ग स्थित एक सीएनजी प्लांट में मंगलवार देर रात एक कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी शव घर पहुंचने पर मिलने से स्वजन में आक्रोश फैल गया। उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए प्लांट के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की।
सलारपुर के रहने वाले 45 वर्षीय महेश पलवाड़ा मार्ग स्थित सीएनजी प्लांट में कामगार थे। स्वजन के अनुसार, वह मंगलवार शाम रोज की तरह ड्यूटी पर गए थे।
देर रात काम के दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद प्लांट में मौजूद साथी कर्मचारी उनका शव लेकर रात करीब 12 बजे घर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार पवन यादव
घटना से नाराज स्वजन ने शुरू किया धरना
घटना से नाराज स्वजन और ग्रामीणों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए प्लांट प्रबंधन पर सवाल उठाए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्लांट के गेट पर धरना शुरू कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी।
मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
