छतरी लगाकर लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ने लोगों को जागरूक करने के मकसद से रेहड़ी और सार्वजनिक स्थानों पर छह सौ छतरी लगाई गई है। इसकी शुरूआत मंगलवार को गांधी बाजार में छतरी लगाकर पालिकाध्यक्ष गीता गोयल ने शुभारंभ किया है।
संवाद सहयोगी, पिलखुवा:
नगर पालिका परिषद ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेहड़ी और सार्वजनिक स्थानों पर छह सौ छतरी लगाई हैं। मंगलवार को गांधी बाजार में छतरी लगाकर पालिकाध्यक्ष ने इसका शुभारंभ किया है।
छतरी के माध्यम से शहर वासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान से संबंधित जानकारी दी गई और उनसे पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आग्रह किया गया। पालिकाध्यक्ष गीता गोयल ने बताया कि नगर में करीब छह सौ छतरी लगाई गई हैं। ये छतरियां रेहड़ी, पान के खोखे, चाय की दुकान आदि स्थानों पर लगाई गईं। छतरी से एक ओर तो रेहड़ी वाले को बारिश और गर्मी से राहत मिलेगी। दूसरी ओर लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रति जागरूक किया जा सकता है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अन्य कई योजनाएं चल रही है। पालिका द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग सफाई संबंधी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिसका निस्तारण तत्काल किया जाएगा। छतरी लगाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के मौके पर कर अधीक्षक वीरेंद्र प्रताप ¨सह, कार्यक्रम समन्वयक दीपाली अरोड़ा, अमित निमेबर, शैलेंद्र गौड़, जे.के. ¨सह आदि मौजूद रहे।