अमृता होंगी भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार
जागरण संवाददाता, हापुड़ : प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि सपा अपरा
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद डा. संजीव बालियान ने कहा कि सपा अपराधियों की पार्टी है। गत वर्ष हुए जिला पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग कर सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया था, लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं होगा। भाजपा ने पिछली बार भी निडरता से मुकाबला किया था और अब भी नहीं डरेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अमृता कुमार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है।
रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. संजीव बालियान ने कहा कि
डरता वो है, जिसने गलत काम किया है। भाजपा ने कोई गलत काम नहीं किया है। सपा के नेता लोगों को डरा रहे हैं। अमृता कुमार को पिछली बार भी जबरदस्ती हराया गया था। उन्होंने कहा कि सपा अपराधियों का सहारा ले रही है। भाजपा मजबूती से चुनाव लड़कर जीतेगी। प्रदेश मंत्री देवेश कुमार ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और भाजपा की जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, विधायक विजयपाल ¨सह, जिला प्रभारी जितेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष अशोक पाल, सत्यपाल ¨सह तोमर, राजेंद्र कुमार और प्रवीन सेठी मौजूद रहे।