Move to Jagran APP

कटआउट: मानसून से पहले पूरे होंगे नगर पालिका के सभी निर्माण कार्य: विकास तेवतिया

संवाद सहयोगी मुरादनगर मुरादनगर क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो को मानसून से खत्म कर

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jun 2020 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 06:04 AM (IST)
कटआउट: मानसून से पहले पूरे होंगे नगर पालिका के सभी निर्माण कार्य: विकास तेवतिया
कटआउट: मानसून से पहले पूरे होंगे नगर पालिका के सभी निर्माण कार्य: विकास तेवतिया

संवाद सहयोगी, मुरादनगर :

loksabha election banner

मुरादनगर क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यो को मानसून से खत्म करना इस वक्त नगरपालिका के लिए चुनौती बना हुआ है। एक बार बारिश शुरू होने के बाद लंबे समय तक काम शुरू नहीं हो सकेगा। नगरपालिका के चेयरमैन विकास तेवतिया का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन सभी कार्यो को मानसून से पहले पूरा करा देगा। चेयरमैन विकास तेवतिया के अनुसार वर्तमान समय में नगरपालिका टीम नगर में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर विकास कार्य करा रही है। जिनमें चौराहों व पार्को के सुंदरीकरण, गलियों में इंटरलॉकिग लगाना व सड़कों की मरम्मत कराने के कार्य शामिल हैं।

मानसून की आमद को ध्यान में रखते हुए सभी प्रोजेक्ट्स को युद्ध स्तर पर पूरा कराया जा रहा है। इसके लिए सभी साइटों को ठेकेदारों को अल्टीमेटम दे दिया गया है। काम की गति को लेकर कोताही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगरपालिका ने एक पर्यवेक्षण टीम भी बनाई है जो कि साइटों पर जाकर काम की गति का जायजा लेते हैं और चेयरमैन को रिपोर्ट देते हैं। बारिश होने के बाद काम बीच में लटक जाता है और इससे काम की लागत भी बढ़ जाती है। इसलिए सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे कराए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.