Move to Jagran APP

प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद वापस लिया बाजार बंद का निर्णय

नगर पालिका परिषद की टीम ने गुरुवार को नियम विरुद्ध पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसको लेकर व्यापारियों और पालिका टीम में नोंकझोक हो गई थी। जिसमें दो व्यापारियों को नामजद करते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। शुक्रवार को किराना बाजार बंद करने

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:46 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:46 PM (IST)
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद वापस लिया बाजार बंद का निर्णय
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद वापस लिया बाजार बंद का निर्णय

जागरण संवाददाता, हापुड़ : नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाए जाने से नाराज बंद किए जाने का निर्णय व्यापारियों ने वापस ले लिया है। शुक्रवार को बाजार खुले रहे। प्रशासन की पहल पर हुई वार्ता से संतुष्ट होकर व्यापारियों ने बंद नहीं करने की घोषणा की। नगर पालिका के अधिकारियों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

prime article banner

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को नगरपालिका परिषद ने पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध अभियान चला कर जुर्माना किया था। इस पर व्यापारियों और पालिका की टीम के बीच नोंकझोक हो गई थी। इसके बाद पालिका कर्मियों ने दो व्यापारियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए व्यापारियों ने शुक्रवार को किराना बाजार बंद करने की घोषणा कर दी थी। इस स्थिति से निपटने के लिए देर रात उपजिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष और थाना प्रभारियों के साथ व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार बंद नहीं करने का आश्वासन दिया।

बृहस्पतिवार को देर रात उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर चौहान और व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल, टुक्की राम गर्ग, बिजेंद्र पंसारी समेत अनेक व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में व्यापारी नेताओं ने कहा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध के मामले में अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारी मानक के अनुसार पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं उसके बाद भी उसे गलत बताकर जब्त किया जा रहा है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पालिका के अधिशासी अधिकारी ने अपना मुकदमा वापस ले लिया। इस पर व्यापारियों ने बाजार नहीं बंद करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर प्रभात अग्रवाल, संजय अग्रवाल, जगमोहन गुप्ता, प्रमोद दीवान, अतुल, हितेश बंसल, अशोक, छोटे लाल, राजेंद्र पंसारी समेत अनेक व्यापारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.