Move to Jagran APP

मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्ती से की जाए कार्रवाई: आइजी

पुलिस महानिरीक्षक (फायर) व जनपद के पुलिस नोडल अधिकारी विजयप्रकाश ने रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों का गोपनीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि शारीरिक दूरी के मानक और मास्क लगाने के आदेशों का कितना पालन हो रहा है। मास्क न लगाने लोग उन्हें काफी संख्या में मिले। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के उन्होंने जनपद के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 05:59 AM (IST)
मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्ती से की जाए कार्रवाई: आइजी
मास्क न पहनने वालों के खिलाफ सख्ती से की जाए कार्रवाई: आइजी

जागरण संवाददाता, हापुड़:

loksabha election banner

पुलिस महानिरीक्षक (फायर) व जनपद के पुलिस नोडल अधिकारी विजयप्रकाश ने रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों का गोपनीय निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि शारीरिक दूरी के मानक और मास्क लगाने के आदेशों का कितना पालन हो रहा है। मास्क न लगाने वाले लोग उन्हें काफी संख्या में मिले। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

रविवार को पुलिस महानिरीक्षक (फायर) विजय प्रकाश प्राइवेट गाड़ी से तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, पक्का बाग समेत कई इलाकों में गए। जहां उन्होंने कई स्थानों पर रुक कर देखा कि शारीरिक दूरी और मास्क लगाने का कितना पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में लोग ऐसे मिले, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था। मास्क लगाना बहुत आवश्यक है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि जनपद के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शासन के निर्देशों का हर हाल में पालन होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.