विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 फीट के विशाल अजगर से पूरे गांव में मचा हड़कंप, हापुड़ वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Published: Sat, 17 Oct 2026 05:59 PM (IST)

हापुड़ के सिंभावली स्थित भोवापुर गांव में एक 30 फीट लंबा अजगर गन्ने के खेत में मिला, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

30 फीट लंबा अजगर निकला। जागरण

30 फीट लंबा अजगर निकला। जागरण

HighLights

  1. भोवापुर में 30 फीट लंबा अजगर गन्ने के खेत में मिला।

  2. वन विभाग की टीम ने अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

  3. खुडलिया में बाज और माधापुर में सांपों का भी बचाव हुआ।

संवाद सहयोगी, सिंभावली (हापुड़)। हापुड़ में सिंभावली के भोवापुर गांव में शुक्रवार सुबह ईंख के खेत में करीब 30 फिट लंबा अजगर दिखाई देने से किसानों और खेत में काम कर रहे कामगारों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

वन विभाग के उप-निरीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि किसान शुक्रवार की सुबह गन्नें की छिलाई करने खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें खेत में अजगर होने की आशंका हुई। जांच करने पर अजगर दिखाई दिया, जिसे देखकर किसान और कामगार घबरा गए।

सूचना पर बीट प्रभारी तेजपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सावधानी पूर्वक अजगर को रेस्क्यू किया। इसके अलावा खुडलिया गांव स्थित आइटीआइ कॉलेज में चाइनीज मांझे में फंसे बाज का भी रेस्क्यू किया गया। मांझे में उलझने के कारण बाज उड़ नहीं पा रहा था।

वहीं, माधापुर गांव में वंश के घर सांपों का एक जोड़ा मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों को न छेड़ें, न पत्थर मारें और न ही उनके पास जाकर वीडियो बनाएं। घर या आबादी में किसी वन्यजीव के घुसने पर उसे खुद पकड़ने का प्रयास करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।