12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
हापुड़ के हाफिजपुर गांव में 12 फीट लंबा अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, जिसके बाद पुलिस को ...और पढ़ें
-1789651288989_m.webp)
AI जनरेटेड
HighLights
हापुड़ के हाफिजपुर गांव में 12 फीट लंबा अजगर दिखा।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, स्नेक कैचर को बुलाया गया।
स्नेक कैचर एहसान ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर छोड़ा।
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ के हाफिजपुर गांव में बुधवार को करीब 12 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। विशालकाय अजगर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को अजगर से दूर रहने के लिए कहा। इसके बाद रफीक नगर के स्नेक कैचर एहसान को मौके पर बुलाया गया। एहसान ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक लोग विशालकाय अजगर को कौतूहल से देखते रहे। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू का वीडियो भी बनाया, जिसमें स्नेक कैचर अजगर को पकड़कर काबू में करते दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी क्षेत्र में सांप दिखाई देते रहे हैं, लेकिन इतना बड़ा अजगर पहली बार दिखाई दिया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में काफी देर तक चर्चा बनी रही।
