अधिक सवारी बैठाने पर दस थ्रीव्हीलरों को किया सीज
कांवड़ यात्रा एवं सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह के आदेश पर एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने धौलाना-पिलखुवा में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान मानकों से अधिक सवारी बैठाने पर दस थ्रीव्हीलरों को सीज किया गया जबकि शेष सात पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। कुल 17 थ्रीव्हीलरों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है।
जागरण संवाददाता, हापुड़ :
कांवड़ यात्रा एवं सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह के आदेश पर एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने धौलाना-पिलखुवा में चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान मानकों से अधिक सवारी बैठाने पर दस थ्रीव्हीलरों को सीज किया गया जबकि, शेष सात पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। कुल 17 थ्रीव्हीलरों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है।
धौलाना व पिलखुवा में सड़क सुरक्षा अभियान एवं कांवड़ मेले को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिग अभियान चलाया गया। चेकिग के दौरान सहायक संभागीय अधिकारी महेश कुमार शर्मा व उनकी टीम द्वारा 17 थ्रीव्हीलरों को मानकों का उल्लंघन करने पर पकड़ा गया। थ्रीव्हीलर चालकों द्वारा संख्या से अधिक सवारी बैठाकर ले जाई जा रही थी। अधिक सवारी बैठाने एवं दस्तावेज पूर्ण न होने पर दस थ्रीव्हीलर को सीज कर धौलाना थाने में बंद कराया तथा पिलखुवा क्षेत्र के चार थ्रीव्हीलर चालकों एवं धौलाना में तीन थ्रीव्हीलर चालकों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि जनपद में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।