संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे के नई बस्ती में गुटखा फैक्ट्री के पास युवक की फांसी लग
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे के नई बस्ती में गुटखा फैक्ट्री के पास युवक की फांसी लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने बहू उसके भाई तथा बहू के प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
कस्बे के झंडा मैदान में गुटखा फैक्ट्री के पास रहने वाले देव नरायन साहू (30) का शव उसके घर में साड़ी के सहारे पंखे पर लटका मिला। मृतक गले में फंदा डाले चारपाई पर बैठा था। इससे मामला आत्महत्या के बजाय हत्या की ओर इंगित कर रहा था। पिता भूरा साहू ने अपने इकलौते पुत्र की हत्या करने का आरोप बहू सुधा, उसके भाई राजेश साहू, प्रेमी अजय तिवारी निवासी सुमेरपुर के ऊपर लगाया है। पिता ने थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी बहू सुधा का चाल चलन ठीक नहीं है। कस्बे के अजय तिवारी का भी असमय बहू के पास आना जाना था। जिसका विरोध मेरा पुत्र करता था। बीती रात अजय तिवारी के घर आने पर बहू से पुत्र का विवाद भी हुआ था। विवाद के बाद बहू ने अपने भाई राजेश साहू निवासी कंचन पुरवा बांदा तथा अजय तिवारी के साथ मिलकर पुत्र के साथ मारपीट भी की थी। जिसे शांत करा दिया गया था। रात में मेरे जाने के बाद तीनों ने पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के सहारे पंखे से टांग दिया। जबकि जिस साड़ी का उपयोग किया गया है वह मेरे घर की नहीं है। सुबह सात बजे मां के घर जाने पर पुत्र की हत्या की जानकारी हो सकी। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल ¨सह ने बताया कि पिता ने बहू उसके भाई तथा एक अन्य के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर सौंपी है। पुलिस सभी ¨बदुओं पर गहनता के साथ जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक इकलौती संतान था। पुत्र की मौत से पिता भूरा, मां सहोद्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। बहन देव कुमारी भी भाई की हत्या से बेसुध हो गई है। वह अपने पीछे दो पुत्र ऋषभ 9, गौरव 7 को रोता बिलखता छोड़ गया है।