Move to Jagran APP

दियों के जलते ही रोशन हुईं यमुना मैया, भारत का नक्शा रहा आकर्षण का केंद्र

दियों के जलते ही रोशन हुईं यमुना मैया

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 11:46 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 06:25 AM (IST)
दियों के जलते ही रोशन हुईं यमुना मैया, भारत का नक्शा रहा आकर्षण का केंद्र
दियों के जलते ही रोशन हुईं यमुना मैया, भारत का नक्शा रहा आकर्षण का केंद्र

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : छोटी दीपावली के मौके पर मुख्यालय के यमुना नदी स्थित अटल परिपथ में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को एक दीप नगर व जनपद के विकास के नाम पर मनाया गया। जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यमुना मैया की पूजा अर्चना कर दीपदान करते हुए किया। वहीं यमुना नदी की जलधारा में नावों के सहारे उसमें बनाया गया भारत का नक्शा जैसे ही दियों से जगमगाया वैसे ही सभी लोग उत्साहित होकर यमुना मैया की जय का जयकारा लगाने लगे। यह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। इस कार्यक्रम के बाद परिपथ में जमकर आतिशबाजी भी की गई।

loksabha election banner

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की नई सोच के चलते इस वर्ष छोटी दीपावली के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन यमुना नदी किनारे किया गया। जिसमें नदी की जलधारा में नावों के सहारे भारत का नक्शा उकेरा गया और उसे जलते हुए दीयों से सजाया गया। जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की। यमुना नदी का विधिवत पूजन पंडित बाबू प्रसाद अवस्थी के द्वारा कराया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री समेत सदर विधायक युवराज सिंह, चेयरमैन कुलदीप निषाद व उनकी धर्मपत्नी, डीएम अभिषेक प्रकाश व उनकी धर्मपत्नी, एसपी श्लोक कुमार व उनकी धर्मपत्नी व भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे, ईओ विजय कुमार सिंह ने मिलकर एक साथ पूजा की और फिर यमुना नदी में दीपदान किया। वहीं नावों के द्वारा अलग अलग दिशाओं से भी जलते हुए दीपक जलधारा में छोड़े गए। जलधारा के साथ जब जलते हुए दीपक बहते नजर आए तो लोग नजारा देख मंत्रमुग्ध हो गए। अटल परिपथ में भजन संध्या का भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके बाद परिपथ में जमकर आतिशबाजी छुटाई गई। शहर से आए लोगों के साथ उनके नन्हे मुन्हें बच्चों ने भी जमकर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस मौके पर जिला जज मो.असलम समेत एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, सीओ सदर अनुराग सिंह, कोतवाल केपी सिंह, एसआइ पंकज तिवारी, आनंद कुमार साहू समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। दीवारी नृत्य कलाकारों ने अपनी कला से किया मंत्रमुग्ध

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सरीला व उजनेड़ी गांव से आए दीवारी नृत्य कलाकारों ने अपनी कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उजनेड़ी के कलाकारों के द्वारा जमीन से सटी लाठी के नीचे से निकलने का करतब दिखाया गया तो सरीला के कलाकारों ने भी ऊंचे ऊंचे पिरामिड बनाते हुए अपने मुंह में साइकिल का पहिया चलाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन लखनलाल जोशी ने किया। ड्रोन से की गई दीपोत्सव कार्यक्रम की निगरानी

अटल परिपथ में आयोजित इस दीपोत्सव कार्यक्रम की पूरी निगरानी ड्रोन कैमरे के सहारे की गई। ड्रोन कैमरा संचालक अभिलाष ने अपने ड्रोन के माध्यम से उस लम्हे को कैद किया जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अटल परिपथ में मौजूद सैकड़ों लोगों की भीड़ इस कार्यक्रम की गवाही बनीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.