यमुना पुल की सफाई होने से लगा जाम
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : बुधवार की सुबह यमुना पुल में साफ सफाई व मरम्मतीकरण के काम
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : बुधवार की सुबह यमुना पुल में साफ सफाई व मरम्मतीकरण के काम के कारण पुल में करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें कानपुर-सागर हाईवे के दोनों ओर लगना शुरू हो गई। इसके बाद जब कर्मी हटे तब जाम खुल सका।
पीएनसी टीम के द्वारा बुधवार को बिना किसी पूर्व सूचना के यमुना पुल में साफ सफाई का काम शुरू कर दिया। जिसके कारण पुल में जाम की स्थिति पैदा हो गई। मरम्मत के लिए पीएनसी के ट्रक पुल के ऊपर खड़े हो गए। जिससे एक तरफ का आवागमन ही ठप हो गया और दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा। इसमें रोडवेज, ट्रक, टेंपो व दोपहिया वाहन कराहते नजर आए। वहीं जब काम बंद होने के बाद जब पीएनसी की टीम हटी। उसके बाद ही आवागमन सुचारू रूप से संचालित हो सका।