हमीरपुर की महिलाएं प्रशिक्षण पाकर बनेंगी आत्मनिर्भर, बढ़ाएंगी रोजगार
प्रशिक्षण में गई महिला किसानों की बस को दिखाई गई हरी झंडीप्रशिक्षण में गई महिला किसानों की बस को दिखाई
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जिले में महिला सशक्तीकरण के लिए आत्मा योजना के अंतर्गत राज्य से बाहर विभिन्न गांवों की चयनित 50 महिला किसानों को पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध संस्थान चित्रकूट में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पर डीडीओ ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्थान में चयनित महिला किसानों को लघु उद्योग के लिए अचार, आंवले का मुरब्बा, अगरबत्ती, फिनायल बनाने आदि संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे महिला किसान स्वयं का व्यवसाय कर आय प्राप्त कर सकेंगी।
जिला विकास अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि पराली जलाने से खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं लाभकारी मित्र कीट मर जाते हैं तथा पर्यावरण भी प्रदूषित होता है। उपकृषि निदेशक ने महिला किसानों से अपील कि किसान खेतों में फसल अवशेष को न जलाकर बल्कि कृषि विभाग द्वारा वितरित किए जा रहे विभिन्न कृषि यंत्रों का उपयोग करके उसे जमीन में मिलवा दें या गोआश्रय केंद्रों पर भेजने के लिए अपने पशु चिकित्साधिकारी या खंड विकास अधिकारी को बताएं। जो उसका उठान करा लेंगे। उन्होंने बताया कि पराली, फसल अवशेष, कूड़ा आदि जलाने पर दो एकड़ की सीमा तक ढाई हजार, पांच एकड़ तक पांच हजार तथा पांच एकड़ से अधिक होने पर 15 हजार का जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित करने पर एफआइआर भी दर्ज हो सकती है। छात्राओं को दी जानकारी
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एसओ सुषमा चौधरी ने शहर के कई स्थानों पर जाकर छात्राओं को कई जानकारियां दीं। इसके साथ ही उन्हें टोल फ्री नंबर भी बताए। साथ ही महिलाओं से जुड़े विधिक अधिकारों के बारे में भी बताया।