Move to Jagran APP

पानी की खातिर महिलाओं ने जाम किया हाईवे

वार्ड संख्या 1 में महिलाओं ने पानी के लिए किया

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 11:14 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 06:05 AM (IST)
पानी की खातिर महिलाओं ने जाम किया हाईवे
पानी की खातिर महिलाओं ने जाम किया हाईवे

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : पानी एवं सड़क की समस्या से जूझ रही महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर हाईवे में जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। एक घंटे बाद मौके पर आए नायब तहसीलदार ने महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाते हुए दो दिन में भरोसा दिया है। जाम लगने से हाईवे में वाहन दोनों ओर फंसे रहे।

loksabha election banner

कस्बे के वार्ड संख्या 18 में पानी के साथ आवागमन की समस्या है। शनिवार को पानी के भीषण संकट से जूझ रही आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच प्रदर्शन किया। कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिस पर महिलाओं ने समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। गुस्साई महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय के सामने हाईवे में खाली बाल्टियां लेकर जाम लगा दिया। जाम की खबर पाकर थाने से एसआइ शिवदान सिंह, प्रमोद कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर आए और महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, पर बात नहीं बनी। जाम की घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। मुख्यालय से आए नायब तहसीलदार विजय प्रताप सिंह ने महिलाओं को समझाबुझाकर शांत कराया और नगर पंचायत कार्यालय ले जाकर गंभीरता से उनकी समस्या को सुना। उन्होंने समस्या को सुनने के उपरांत दो दिन के अंदर स्थलीय मौका मुआयना कर समस्या समाधान का भरोसा दिया है। इसके बाद महिलाएं घरों को लौट गई।

इसके पूर्व 6 फरवरी को कस्बे के वार्ड संख्या 16 की महिलाओं ने जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया था। इस वार्ड में भी पानी का भीषण संकट था। इनको दो माह में स्थाई समाधान का आश्वासन दिया था। शनिवार को हाईवे में लगे जाम से सैकड़ों वाहन दोनों तरफ एक घंटे से ज्यादा फंसे रहे। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। जाम लगाने वालों में लक्ष्मी गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, सुभद्रा, सीमा देवी, शकुंतला, संतो, ज्ञानश्री, सुमन, गिरजा, पूजा देवी, आदितय कुमारी, रजनी, सदाप्यारी, रामकली, श्रीपाल, कुसुम, संगीता, सीमा, कौशिल्या, जयरानी, श्यामा, रानी, आशा आदि महिलाएं शामिल रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.