जहरीला पदार्थ खाने से महिला की गई जान
संस मौदहा बिवार थाना क्षेत्र के गांव हिमौली में गुरुवार सुबह महिला ने जहर खा लिया। स्वजन उस
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2020 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2020 11:28 PM (IST)
संस, मौदहा : बिवार थाना क्षेत्र के गांव हिमौली में गुरुवार सुबह महिला ने जहर खा लिया। स्वजन उसे सीएचसी लेकर आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिवार थाना क्षेत्र के गांव हिमौली निवासी 25 वर्षीय अंजना की शादी लगभग चार साल पहले मुस्कुरा थाना क्षेत्र के गांव गुंदेला निवासी रविद्र के साथ में हुई थी। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद अंजना के साथ ससुरालियों का व्यवहार कठोर हो गया था। ससुरालियों से अनबन होने के कारण अंजना लगभग बीते चार साल से पिता के घर हिमौली में रह रही थी। उधर, उसे ससुराल भेजने की तैयारी होने लगी थी तभी उसने जहर खा लिया। इस पर स्वजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें