महिला ने संदिग्ध हालात में लगाई फांसी
संवाद सहयोगी मौदहा कस्बे में महिला की फांसी लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। वहीं
संवाद सहयोगी, मौदहा : कस्बे में महिला की फांसी लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। वहीं उसके मायके वालों ने हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है।
कस्बा के मराठीपुरा मोहाल निवासी रोहित की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व ललपुरा अंतर्गत ग्राम अच्छपुरा निवासी ममता के साथ हुई थी। बुधवार को ममता का शव उसकी ससुराल मराठीपुरा स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर लगे लोहे के इंगल से लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौदहा स्थित ममता की ससुराल पहुंच गए। जहां उन्होंने उसे मौत के घाट उतारकर फांसी पर लटकाए जाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। ससुरालियों का कहना है कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी। जिसका इलाज कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतका अपने पीछे तीन माह की दुधमुंही बच्ची को छोड़ गई है।