हवा ने बदली दिशा, मौसम ने बदला मिजाज
हवा से हल्का शीतलहर का प्रकोप रहा। मौसम विभाग
जागरण संवाददाता, कन्नौज: हवा की दिशा बदलने से मौसम का मिजाज भी बदल गया। दक्षिण-पश्चिम हवा के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहे और दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि सर्दी में कमी आई, जिससे पारा भी दो डिग्री ऊपर चला गया, लेकिन हवा तेज गति से चली, जिससे हल्का शीतलहर का प्रकोप रहा।
शुक्रवार सुबह हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी से दक्षिण-पश्चिम हो गई, जिससे उत्पन्न विक्षोभ के कारण आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर बाद हल्की धूप निकली, जिससे कोई राहत नहीं मिली। हालांकि दिन में गलन कम रही, जिससे लोगों को राहत मिली। हवा की गति भी सामान्य से अधिक रही। 8.1 किलोमीटर प्रतिघंटा के वेग से चली हवा से हल्का शीतलहर का प्रकोप रहा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी हिद महासागर से चलने वाली हवाओं के कारण लगातार विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। इसी वजह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। आने वाले दिनों में भी मौसम सामान्य होने के आसार नहीं हैं। हवा लगातार तेज गति से चलेगी, जिससे गेहूं और सरसों के खेत में ही गिरने के आसार हैं। शुक्रवार को मौसम का हाल
अधिकतम तापमान - 18 डिग्री से.
न्यूनतम तापमान - 13.6 डिग्री से.
हवा की दिशा - दक्षिण-पश्चिम
हवा की गति - 8.1 किमी प्रतिघंटा
हवा में नमी - 96 फीसद
वर्षा - 8.4 मिमी हवा की दिशा लगातार बदल रही है, जिससे मौसम में परिवर्तन हो रहा है। सापेक्षिक आर्द्रता बढ़ने से कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
-डॉ. विजय द्विवेदी, मौसम वैज्ञानिक