नाला निर्माण में लगे पानी के टैंकर, कांशीराम कॉलोनी वाले प्यासे
र जल संस्थान के पानी के टैंकर मुख्यालय में हो रहे नाला निर्माण में लगे हुए हैं। जिससे जरूरतमंद स्थानों में
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मुख्यालय की कांशीराम कॉलोनी के लोग प्यासे बैठे और जल संस्थान के पानी के टैंकर मुख्यालय में हो रहे नाला निर्माण में लगे हुए हैं। इससे जरूरतमंद स्थानों में टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं और लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मुख्यालय की कांशीराम कॉलोनी में लगा नलकूप बीते दो सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। इसके कारण यहां पर पेयजल आपूर्ति नही हो पा रही है। यहां पर रहने वाले लोग हैंडपंप या फिर मुख्य सड़क में लगी पाइप लाइन में लाइन लगाकर पानी भरते दिखाई दे रहे हैं। सुबह, शाम महिलाएं व बच्चे बर्तन लेकर पानी के लिए दर दर भटकते नजर आते हैं। आए दिन लोगों को उठानी पड़ती हैं यह समस्याएं
कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों को आए दिन इन समस्याओं से जूझना पड़ता है। नलकूप की मोटर महीने में एक दो बार जरूर फुंकती है और लोगों को पानी भरने के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। जब लोग आक्रोशित होते हैं। तब कहीं जाकर समस्या का समाधान होता है। कांशीराम कॉलोनी में सैकड़ों परिवार कर रहे हैं निवास
कांशीराम कॉलोनी में सैकड़ों परिवार निवास कर रहे हैं। ऐसी भीषण गर्मी में उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। महिलाएं व बच्चे सुबह से ही पानी की जुगत में बर्तन लेकर हैंडपंपों में खड़े दिखाई देते हैं।