केंद्रीय मंत्री ने दीप जलाकर शहीदों को किया नमन
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : दीपावली की पूर्व संध्या के मौके पर शहर के यमुना पथवे में नगर
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : दीपावली की पूर्व संध्या के मौके पर शहर के यमुना पथवे में नगर पालिका के चेयरमैन कुलदीप निषाद की ओर से अमर शहीदों के नाम दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने भी उनके साथ दीप जलाए और शहीदों को नमन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने आम लोगों के साथ आतिशबाजी छुड़ाकर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी।
नगर पालिका की ओर से आयोजित किए गए दीपदान कार्यक्रम में पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मिट्टी के दीये को जलाकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह भी मिट्टी के दीये जलाकर दीपावली पर्व मनाएं और अपने देश के विकास में अहम हिस्सेदारी करें। उन्होने आम लोगों के साथ आतिशबाजी भी छुड़ाई और बधाई दी। इस मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक प्रकाश ने भी केंद्रीय मंत्री के साथ दीप जलाकर शहीदों को याद किया। कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप निषाद ने भी दीप जलाकर देश के वीर सपूतों को याद करते हुए लोगों से अपील की कि वह विदेशी चीजों को त्यागकर देशी चीजों का इस्तेमाल करें। इस मौके पर शहर के तमाम संगठनों के लोग भी उपस्थित रहे। पूरा पथ वे मिट्टी के दीये से जगमगाता देखने को मिला। यमुना किनारे जल रहे सैकड़ों दीप शहर में आकर्षण का केंद्र रहें। इस मौके पर सदर एसडीएम अजीत परेश, भाजपा के जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे, नगर अध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू, विदुर साहू, लाला ठाकुर, राजबहादुर निषाद, रिजवान खान, अभिषेक ¨सह, गोलू खान, राजेंद्रवीर ¨सह चौहान समेत तमाम महिलाएं व बच्चे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।