यमुना में डूबीं दो किशोरियां, एक का मिला शव
संवादसूत्र कुरारा (हमीरपुर): मनकी गांव से मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गई दो किशोि
संवादसूत्र कुरारा (हमीरपुर): मनकी गांव से मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गई दो किशोरियां यमुना नदी में डूब गई। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने एक किशोरी का शव निकाल लिया, जबकि दूसरी किशोरी की तलाश जारी है। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद के लिए कालपी से भी गोताखोरों को बुलाया है। सूचना पर एसडीएम सदर व सीओ भी घटना स्थल पहुंचे।
रविवार दोपहर एक बजे मनकी गांव निवासी प्रतीक्षा (13) पुत्री रामखिलावन अपनी छोटी बहन नेहा व सहेली रामदुलारी (13) पुत्री सत्य ¨सह के साथ अपने-अपने मवेशियों को गांव से निकली यमुना नदी में पानी पिलाने गई थी। मवेशियों को नदी से निकालने के दौरान प्रतीक्षा व रामदुलारी नदी में डूब गई। यह देख नेहा दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को घटना की सूचना दी। शोर होने पर परिजनों के साथ गांव के अन्य लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के गोताखोरों की मदद से किशोरियों की तलाश शुरू कर दी। नदी में जाल डलवाया गया तो करीब साढ़े तीन घंटे बाद प्रतीक्षा का शव निकाला जा सका। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजन किशोरी के बचे होने की आशंका पर उसे मूसानगर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि रामदुलारी की तलाश में स्थानीय गोताखारों की मदद के लिए कालपी से गोताखोर बुलाए गए हैं। घटनास्थल पर एसडीएम सदर अजीत परेश व सीओ रजनीश उपाध्याय भी पहुंच गए। दोनों किशोरियों गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ती थीं।