कस्बे में डेंगू के दो नए मरीज मिले, कानपुर में भर्ती
संवाद सहयोगी भरुआ सुमेरपुर कस्बे के झंडा मैदान नई बस्ती के आसपास महीनों से फैला डेंगू
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे के झंडा मैदान नई बस्ती के आसपास महीनों से फैला डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मां-बेटी की हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है।
कस्बे के झंडा मैदान में गुटखा फैक्ट्री के आसपास डेंगू बढ़ रहा है। इस इलाके में छह मौतें भी डेंगू से हुई हैं। इस क्षेत्र में प्रतिदिन नए मरीज सामने आने से लोगों में दहशत है। गुरुवार को मां-बेटी की हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया है। यहां की निवासी 44 वर्षीय शिव कुमारी नामदेव पत्नी शिवसागर नामदेव तथा इनकी 12 वर्षीय पुत्री स्वेता नामदेव को डेंगू से ग्रसित पाया गया है। दोनों का कानपुर में उपचार करा जा रहा है। भरुआ सुमेरपुर में एंटी लार्वा का हो छिड़काव, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़कांव कराने की मांग की।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता की अगुवाई में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम विनय प्रकाश को कस्बे से जुड़ी पांच सूत्री समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की है। इसमें कहा, नगर पंचायत की उदासीनता के कारण पूरे कस्बे की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। नगर के प्रत्येक वार्ड में अंधेरा छाया रहता है। इसी तरह कस्बे में पेयजल संकट है। पानी की समस्या से सभी वार्डों के लोग जूझ रहे हैं। साथ ही डेंगू की समस्या को ²ष्टिगत रखते हुए कस्बे के प्रत्येक वार्ड में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाए। व्यापार मंडल ने एडीएम से कहा कि लॉकडाउन की अवधि में टूट चुके छोटे व्यापारियों के खिलाफ त्योहारी सीजन में किसी तरह की छापेमारी न की जाए। एडीएम ने व्यापारी नेताओं को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय चौरसिया, उपेंद्र शिवहरे, मृत्युजय गुप्ता, सुनीता शिवहरे, राखी शिवहरे, केजी अग्रवाल मौजूद रहे।