एक ही सिक्के के दो पहलू हैं अधिकार और कर्तव्य
संवाद सूत्र, सिसोलर : थाना क्षेत्र के किशनू बाबू शिवहरे महाविद्यालय में 'मानव अधिकार आज कितने
संवाद सूत्र, सिसोलर : थाना क्षेत्र के किशनू बाबू शिवहरे महाविद्यालय में 'मानव अधिकार आज कितने साकार, एक सामयिक प्रश्न ' पर मानव अधिकारों को लेकर कार्यशाला हुई। इस दौरान सेमिनार की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. भवानी दीन ने कहा कि मानव अधिकार वे अधिकार हैं जो मानव विकास की रीढ़ होते हैं। बिना अधिकारों के व्यक्ति का विकास नहीं हो सकता है। प्राचार्य ने बताया कि कर्तव्यों के छांव तले अधिकार महफूज रहते हैं। अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। प्रधानाचार्य सागर शिवहरे ने कहा कि व्यक्ति की सोच सकारात्मक होनी चाहिए, तभी व्यक्ति विकास कर सकता है। महाविद्यालय के अध्यापक डा. श्याम नारायण ने मानव अधिकारों पर प्रकाश डाला। डॉ. लालता प्रसाद ने कहा कि अधिकारों की एक वृहद श्रंखला है, कर्त्तव्यों के अनुपालन से ही अधिकारों का प्रश्न आगे बढ़ता है। प्रवक्ता प्रदीप यादव ने अशिक्षा, निर्धनता एवं अन्याय जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। नेहा यादव प्रवक्ता जन्तु विज्ञान ने भी अधिकारों एवं कर्त्तव्यों के सम्बन्ध में कहा कि कर्त्तव्य निष्ठ होना बहुत आवश्यक है। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं में डीएलएड के प्रशिक्षु पंकज, प्रतिभा, स्वाति, विनय कुमार, हिमांशु एवं बिट्टा ¨सह तथा अमृता यादव एवं आरती ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में शैलेन्द्र कुशवाहा, हिमांशु प्रताप ¨सह, दीक्षा गुप्ता, आरती गुप्ता, अमिताभ मिश्रा, अनवर खान, आशीष पाण्डेय, राजकुमार, गंगा बाबू रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रमाकान्त पाल ने किया।