ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा जख्मी
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : सोमवार पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवा कर घर लौट रह
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : सोमवार पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवा कर घर लौट रहे चाचा भतीजे को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
कस्बे के इमिलिया थोक निवासी भूरा ¨सह 45 पुत्र देवीदयाल ¨सह अपने भतीजे विमलेश ¨सह 30 पुत्र रामकरन के साथ हाईवे किनारे पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने गए थे। तभी वहां से वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लोग बाइक सहित सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से बाइक चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर हालत नाजुक होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां पर दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।