Move to Jagran APP

वृक्ष मित्र संगठन का प्रयास, यमुना तटबंध पर तैयार किए दो हजार पेड़

अभय प्रताप सिंह हमीरपुर जहां एक ओर जरा से मुनाफे के लिए लोग वृक्षों को नष्ट कर न केवल

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 07:53 PM (IST)
वृक्ष मित्र संगठन का प्रयास, यमुना तटबंध पर तैयार किए दो हजार पेड़
वृक्ष मित्र संगठन का प्रयास, यमुना तटबंध पर तैयार किए दो हजार पेड़

अभय प्रताप सिंह, हमीरपुर : जहां एक ओर जरा से मुनाफे के लिए लोग वृक्षों को नष्ट कर न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं बल्कि लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें ना तारीफ की जरूरत है और ना धन का लोभ। वह लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयास में है। उनके प्रयास से ही मुख्यालय स्थित यमुना परिपथ हरियाली छा गई। पांच साल के सतत प्रयास से 36 प्रकार के करीब दो हजार पेड़ तैयार है। इसके अलावा करीब एक हजार छोटे पौधे भी है जिनकी देखभाल वृक्ष मित्र संगठन द्वारा की जा रही है। सैकड़ों लोग पाथ-वे में स्वच्छ वायु लेने को सुबह-शाम सैर करने आते हैं।

loksabha election banner

मुख्यालय निवासी अधिवक्ता राजेंद्रवीर सिंह चौहान ने मुख्यालय के विकास को गति देने की सोच के साथ हमीरपुर विकास संस्थान के नाम से संस्था बनाई। जिसके बाद उन्होंने लोगों के सैर करने को यमुना पाथ-वे निर्माण कराने की मांग तत्कालीन जिलाधिकारी से की। जिसका निर्माण होने के बाद उसे हरा-भरा करने के उद्देश्य से उन्होंने वृक्षमित्र संगठन तैयार किया। जिसमें समाजसेवी अजय राजपूत, फरहत उल्ला खां, बिट्टो भदौरिया, रेखा यादव, सुमन पाल, रेखा ओमर, जयकरन साहू व भवानी देवी ने अपना सहयोग दिया। धीरे-धीरे संगठन से लोग जुड़ते गए और सभी अपने प्रयास से यहां पौध रोपण कार्य शुरू किया। इस मुहिम को देख नगर पालिका ने भी वहां पौधों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ी करा दी। वहीं मौदहा बांध द्वारा एक किमी लंबे बंधे में इंटरलॉकिग करा दी। मौजूदा में जहां संगठन में डेढ़ सौ लोग शामिल है। जिनके प्रयास से परिपथ में करीब दो हजार पेड़ लोगों को स्वच्छ वायु प्रदान कर रहे है। इसके अलावा करीब एक हजार छोटे पौधे भी है। बढ़ेगी परिपथ की लंबाई

वृक्ष मित्र संगठन के संयोजक राजेंद्रवीर सिंह ने बताया जल्द ही शमशान घाट के ऊपर पुल बना परिपथ को कल्प वृक्ष से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद इसकी लंबाई दो किमी हो जाएगी। उसे भी हरा-भरा बनाने का काम किया जाएगा। प्रतिवर्ष रोपित करते दो सौ पौधे

पाथ-वे में हरियाली लाने में मुख्यालय निवासी समाजसेवी अजय राजपूत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके द्वारा प्रतिवर्ष दो सौ पौधे रोपित कर उनका संरक्षण किया जाता है। उनके अनुसार परिपथ में संसाधन उपलब्ध होने से अब पौधों की देखभाल में ज्यादा परेशानी नहीं होती। शुरुआती दौर में चौरादेवी मंदिर परिसर से पानी लाकर पौधे सींचे जाते थे। बताया कि सैर के साथ पौधों की देखभाल करने से दिन भर शरीर में उत्साह बना रहता है। किया गया सम्मानित

वृक्ष मित्र संगठन के राजेंद्रवीर सिंह चौहान को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। बीते वर्ष बांदा में आयोजित कार्यक्रम में हास्य कलाकार राजीव श्रीवास्तव ने उन्हें सम्मानित किया था। वहीं 26 जनवरी को जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने उन्हें सम्मानित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.