मंडी गेट के सामने व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
संवाद सूत्र कुरारा कृषि उत्पादन मंडी समिति में हड़ताल के चलते कार्य पूरी तरह बंद रहा।
संवाद सूत्र, कुरारा : कृषि उत्पादन मंडी समिति में हड़ताल के चलते कार्य पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने मंडी गेट के सामने बैनर लगाकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष रामप्रकाश शिवहरे के नेतृत्व में कृषि उत्पादन मंडी समिति के व्यापारियों ने काम बंद कर मंडी गेट के सामने बैनर लगाकर धरना प्रदर्शन किया। किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद व्यापार संघ ने उपजिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू अध्यादेश के क्रम में मंडी स्थल के बाहर मंडी शुल्क पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। पर राज्य सरकार द्वारा मंडी स्थल में 25 फीसद की दर से मंडी शुल्क लिया जा रहा है। जिससे व्यापार पूर्णत खत्म हो गया है। जिससे प्रदेश के सभी गल्ला व्यापारी हड़ताल पर हैं। व्यापारियों ने मंडी स्थल के अंदर मंडी शुल्क खत्म करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार मंडी अध्यक्ष साकेत कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता, रामायण प्रसाद, अमित गुप्ता मौजूद रहे।