चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, नकदी-जेवर ले गए
संवाद सूत्र, कुरारा : एक माह में दूसरी बार फिर चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया।
संवाद सूत्र, कुरारा : एक माह में दूसरी बार फिर चोरों ने चार घरों को अपना निशाना बनाया। लाखों के जेवरात व नकदी लेकर चंपत हो गए।
इस बार थाना कुरारा क्षेत्र के बेरी गांव में चोरों ने तीन घरों में हाथ साफ किए। जबकि चौथे घर मे महिला के शोर मचाने पर सामान छोड़कर भाग गए। मंगलवार रात चोरों द्वारा हरदयाल के घर में हाथ साफ किया गया। हरदयाल ने बताया कि वह इकदौरा अपने लड़के के यहा गए था। इसी बीच सूना घर पाकर चोर उसके घर में रखे 20 हजार नकद, पांच चांदी के सिक्के उठा ले गए। साथ ही दूसरी चोरी जगतनारायण के यह से चोर एक वैष्णो देवी की चांदी की मूर्ति व 15 चांदी के सिक्के तथा 2500 की नकदी उठा ले गए। तीसरी चोरी शिवम के यहां हुई। चोरों ने सोने की झुमकी,जंजीर, अंगूठी, मंगलसूत्र व चांदी की पायल, तीन जोड़ी तोड़िया साथ मे 40000 की नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर जैसे ही चौथे घर कल्लू के यह घुसे तो कल्लू के घर मे जग रही महिलाओं के शोर मचाने के चलते भाग निकले।
गौरतलब है कि चोरों द्वारा पिछले माह कस्बे में भी चार घरों को अपना निशाना बनाया था और हजारों का माल व जेवर पार किये थे। पुलिस को चोरों के सीसीटीवी फुटेज भी दिए थे पर चोर पकड़े नहीं गए। इसके पहले ग्राम भैसापाली में भी चोरों ने चार घरो में हाथ साफ किया था।