बीमारी से तंग होकर युवक ने दी जान
संवाद सहयोगी, मुस्करा : मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के गुंदेला गांव निवासी अजय पेट की बीमारी से पर
संवाद सहयोगी, मुस्करा : मुस्करा कोतवाली क्षेत्र के गुंदेला गांव निवासी अजय पेट की बीमारी से परेशान रहता था। काफी इलाज कराने के बाद भी उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई। इसी से परेशान होकर गुरुवार तड़के तीन बजे अजय ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा कर जान दे दी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। युवक को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी राठ श्रीराम व मुस्करा थाना प्रभारी राजीव कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई राजू ने बताया कि अजय के पेट में हमेशा दर्द रहता था। इसका एक साल से लगातार इलाज चल रहा था। फिर भी कोई लाभ नहीं हुआ। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।