Move to Jagran APP

अटल परिपथ पर लहराएगा 70 फीट ऊंचा तिरंगा

राजीव त्रिवेदी, हमीरपुर हवा में लहराता तिरंगा अब शहर की शान बनेगा, तो यहां आने वाले लोगों मे

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 11:04 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 11:04 PM (IST)
अटल परिपथ पर लहराएगा 70 फीट ऊंचा तिरंगा
अटल परिपथ पर लहराएगा 70 फीट ऊंचा तिरंगा

राजीव त्रिवेदी, हमीरपुर

loksabha election banner

हवा में लहराता तिरंगा अब शहर की शान बनेगा, तो यहां आने वाले लोगों में देश प्रेम का जज्बा भी भरेगा। अटल परिपथ यानी यमुना पाथ-वे पर 70 फीट ऊंचा तिरंगा लहराने का खाका तैयार किया गया है। शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भूमि पूजन कराने की तैयारी है। इसके साथ ही पाथ-वे एलईडी लाइटों से जगमगाएगा।

शहर में मात्र एक यही ऐसा स्थान है जहां सुकून के दो पल गुजारे जाते हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग, महिला या फिर पुरुष, सभी अटल परिपथ पर सुबह-शाम टहलने आते हैं। यह यमुना किनारे बना करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा पाथ-वे है। दोनों ओर घास के साथ-साथ पेड़-पौधे भी लगाए गए हैं। यहां से कानपुर-सागर राजमार्ग का पुल बेहद आकर्षक दिखता है। रात में खंभों पर लगी लाइटें भी मन को लुभाती हैं। नगर पालिका अब इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने जा रहा है। इसी कड़ी में यहां 70 फीट ऊंचाई पर तिरंगा लहराने की तैयारी है। तिरंगा की लंबाई 25 फीट और चौड़ाई 15 फीट होगी।

एलईडी से जगमग होगा पाथ-वे

यूं तो यमुना पाथ-वे पर खंभों पर लाइटें लगी हैं। अब यहां जमीन से लेकर दस फीट ऊंचे खंभों पर एलईडी लगाने की योजना है। जिससे यह पाथ-वे अधिक खूबसूरत दिखेगा और लोगों के आकर्षण केंद्र बनेगा। नगर पालिका इसका पूरा खर्च वहन करेगी।

------------

तिरंगा लगाने के लिए एक कंपनी से बात हो चुकी है। जगह भी चिह्नित कर ली गई है। पाथ-वे पर पानी की टंकी के निकट फाउंडेशन तैयार किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर भूमि पूजन किया जाएगा। कानपुर की ओर से आने पर यह दूर से नजर आ जाएगा, जिससे जिले के लोगों को गर्व की अनुभूति होगी।

- कुलदीप निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.