Move to Jagran APP

विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे गांधी : डीएम

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने में राष्ट्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 11:31 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 11:31 PM (IST)
विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे गांधी : डीएम
विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे गांधी : डीएम

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अप्रतिम योगदान है। सत्याग्रह और सविनय अवज्ञा आन्दोलन के माध्यम से उन्होनें सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्ज्वलित किया। देश की राजनैतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोकर सशक्त बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन किया है। उक्त विचार जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने गांधी जयन्ती की 150वीं वर्षगांठ व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन में आयोजित समारोह में कलेक्ट्रेट में व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि बापू एक व्यक्ति ही नहीं अपितु यह एक सिद्धान्त है तथा इस सिद्धान्त का लालबहादुर शास्त्री जी एक सही उदाहरण है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी की पुत्री ने गांधी जी के आदर्शो पर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अशोक कुमार, अपर जिला सूचनाधिकारी रूपेश कुमार मौजूद रहे।

loksabha election banner

कलेक्ट्रेट से निकली पदयात्रा

गांधी जयंती के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर से पदयात्रा निकाली गई। जिसकी अगुवाई डीएम अभिषेक प्रकाश ने की। इस मौके पर स्कूली बच्चे भी अपने शिक्षकों के साथ शामिल हुए। यह यात्रा कलेक्ट्रेट से लेकर स्टेडियम पहुंची। स्कूली छात्र गांधी जी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर एडीएम विनय प्रकाश, एसडीएम अजीत परेस, बीएसए सतीश कुमार, डीआईओएस रतन ¨सह, स्काउट शिक्षक अकबर अली, दिलीप ¨सह गौतम, रावेंद्र ¨सह, जगदीश निगम समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

महिला डिग्री कालेज में हुई रंगोली प्रतियोगिता

महिला डिग्री कालेज में गांधी जयंती के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कालेज की प्राचार्या डा.पूनम श्रीवास्तव के द्वारा कालेज में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कालेज के स्टाफ ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों पर चर्चा की। इसके साथ ही रामधुन का भी गायन किया।

गांधी पार्क में हुआ कार्यक्रम

नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद की अगुवाई में गांधी पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीएम अभिषेक प्रकाश उपस्थित रहे। सभी लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इसके साथ ही रामधुन का गायन किया गया। शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर लखनलाल जोशी, मुन्ना शर्मा, शंकुतला निषाद, सभासद रिजवान खान, गोलू, राजबहादुर निषाद, राजेंद्र ¨सह, अभिषेक ¨सह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

एसपी ने गांधी जयंती पर कर्मचारियों को किया सम्मानित

गांधी जयंती के मौके पर एसपी हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन की अच्छी साफ सफाई रखने तथा स्वच्छता का संदेश देने वाले इन कर्मचारियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर एएसी व सीओ सदर आरके उपाध्याय उपस्थित रहे। वहीं कोतवाली में भी सीओ सदर आरके उपाध्याय व कोतवाल शैल कुमार ¨सह ने ध्वजारोहण कर गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कोतवाली स्टाफ भी मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.