सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया लाभ
परिसर में पोषण पंचायत का आयोजन बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में बतौर
संवाद सूत्र, कुरारा : विकासखंड परिसर में पोषण पंचायत का आयोजन बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग के सदस्य पूनम कपूर मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास पुष्टाहार द्वारा पोषण पंचायत का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डा. फूल कुमारी ने पौष्टिक व्यंजन से स्वस्थ्य रहने के संबंध में व अपने घर में ग्रह वाटिका लगाकर ताजी हरी सब्जी के उत्पादन की जानकारी दी। वही कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत कार्यकर रही है। अंत्योदय योजना से समाज के अंतिम व्यक्ति के तक के विकास के लिए कार्य किया है। जिससे समता मूलक समाज बन सके। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा 126 योजनाएं संचालित हैं। इसमे महिलाओं के जनधन खाते में कोरोना काल मे 500 रुपये भेजे गए थे। वही उज्वला योजना से महिलाओं को 13 करोड़ गैस कनेक्शन देने का कार्य किया है। कन्या सुमंगला योजना के बारे मे जानकारी दी। अन्नप्रासन संस्कार, गोद भराई, पोषण युक्त रेसिपी प्रतियोगिता हुई। जिसमें उर्मिला साहू की दाल की कचौरी को प्रथम स्थान, सावित्री को भकोसा बनाने में द्वितीय स्थान तथा उर्मिला द्वितीय को मेवा के लड्डू बनाने में तृतीय स्थान मिला। तीनों स्थान पाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया। मुख्य अतिथि ने ब्लाक परिसर में पौधारोपण किया। वहीं कार्यक्रम को साधना दीक्षित प्रभारी खंड विकास अधिकारी, महिला थाना प्रभारी संगीता यादव ने संबोधित किया।