कुएं में लटका मिला युवक का शव, आज था फलदान
संवाद सहयोगी राठ थाना जरिया के अतरौली धगवां गांव में युवक का शव सरकारी अस्पताल के कु
संवाद सहयोगी, राठ : थाना जरिया के अतरौली धगवां गांव में युवक का शव सरकारी अस्पताल के कुएं के जाल से लटका मिला। युवक का फलदान गुरुवार को महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के अठकावं गांव से आना था। उसकी शादी 25 अक्टूबर को होनी थी।
अतरौली धगवां गांव निवासी रन्मत अहिरवार का 22 वर्षीय पुत्र राममिलन का शव गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कुएं के जाल से तौलिया के सहारे लटका हुआ मिला। चाचा पप्पू ने बताया कि वह बुधवार सुबह पांच बजे शौच क्रिया के लिए घर से निकला था। डेढ़ घंटे बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तब चिता हुई और उसकी तलाश की गई। जब परिवार के बाबूलाल गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और कुएं में झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। जाल पर तौलिया के सहारे राममिलन का शव लटका हुआ था। आनन फानन शव कुएं से बाहर निकाला। चाचा ने बताया कि राममिलन का फलदान गुरुवार को महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के अठकावं गांव से आना था तथा उसकी शादी आगामी 25 अक्टूबर को तय हुई थी। शादी की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। राममिलन परिवार में अकेला था। उमा तथा रोशनी दो छोटी बहनें है। पिता ईट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। परिवार के सुरेंद्र पुत्र गोरे लाल अहिरवार का मंडप मंगलवार रात को हुआ था। जिसमें राममिलन खाना खाकर घर गया था। स्वजन राममिलन की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। इकलौते पुत्र की मौत से मां गेंदा रानी की हालत बिगड़ी हुई है। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।