व्यापारियों का सहयोग समाज की प्रगति में होता महत्वपूर्ण
संवाद सहयोगी राठ : बुधवार को व्यापारिक गोष्ठी, जिला युवा एवं महिला प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण
संवाद सहयोगी राठ :
बुधवार को व्यापारिक गोष्ठी, जिला युवा एवं महिला प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह सीडीओ की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जिसमें उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने नई टीम को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह का शुभारंभ करते हुए सीडीओ आरके ¨सह ने कहा कि व्यापारी समाज की रीढ़ है। समाज की प्रगति में व्यापारियों का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। किसी भी संगठन में समाज व राष्ट्रहित की भावना सर्वोपरि है। व्यापारियों से ही देश की प्रगति होती है। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि व्यापारी समाज की सभी वर्गों का भला चाहता है। फिर भी राजनीतिक स्तर पर सदैव व्यापारियों की उपेक्षा होती है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने कहा कि संगठित समाज ही अपने हक को पाता है। सीओ अभिषेक यादव ने भी सभा को संबोधित किया। युवा इकाई जिलाध्यक्ष अंजनी गुप्ता, महामंत्री अनवर मोहम्मद, अमर ¨सह अरोरा, महिला जिलाध्यक्ष भावना ओमेरे, नीतू भटनागर को मुख्य अतिथि ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभा का संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया। व्यापार मंडल के तत्वावधान में गरीब, असहाय लोगों को तीन सौ कंबलों का वितरण किया गया। काशी प्रसाद गुप्ता, प्रमोद बजाज, शिवसेना सोनी, डा.आर आर गुप्ता, सूर्य कुमार तिवारी, डॉ. र¨वद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।