महज 20 ग्राम पंचायतों में बनीं अस्थाई गोशाला
संवाद सूत्र, कुरारा : किसानों व अन्ना जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गांव पं
संवाद सूत्र, कुरारा : किसानों व अन्ना जानवरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक गांव पंचायत में अस्थाई गोशाला का निर्माण करवाना था। सभी खंड विकास अधिकारियों को यह आदेश एक मिले हुए एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है। परंतु अभी तक आधी ग्राम पंचायतों में भी अस्थाई गोशालाओं का निर्माण समुचित तरीके से नहीं हो पाया है।
कुरारा विकास खंड के आधा सैकड़ा गांव की 38 ग्राम पंचायतों में मात्र 20 ग्राम पंचायतों में ही अभी तक अस्थाई गोशाल का निर्माण कार्य हुआ है। वहीं निर्माण हो चुकी अस्थाई गोशालाओ की स्थिति भी दयनीय है। इनमें बंद मवेशी भूख से तड़फ तड़फ कर मर रहे हैं। जिन्हें ग्राम प्रधानों के द्वारा उठवाकर गांव के बाहर ¨फकवा दिया जाता है। इसका परिणाम ये है कि समूचे विकास खंड के प्रत्येक गांव के आसपास बदबू है। जिससे तमाम तरह की बीमारियां भी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इस बाबत खंड विकास अधिकारी राम ¨सह ने बताया कि गांवों में बनी अस्थाई गोशालाओं की बराबर देख रेख की जा रही है। जिन गांव में अभी तक अस्थाई गोशालाएं नहीं बन पाई है वहां के ग्राम प्रधानों व सचिवों को पुन: निर्देश भी जारी किए गए हैं।