अपने दायरे में रहें राजभर : बाबूराम निषाद
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश पिछड़ा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त बाबूराम
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 09:19 PM (IST)
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश पिछड़ा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त बाबूराम निषाद ने अपने निवास पर आयोजित वार्ता में कहा कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपने दायरे में रहें। वह मोदी व योगी के खिलाफ बोलकर फेमस होना चाहते हैं। लेकिन वह अपने लिए खुद गड्ढा खोद रहे हैं। उन्होंने कहा कि मायावती और अखिलेश न जाति विशेष की राजनीति की और उसका परिणाम आज उनके सामने हैं। यदि असल में वह भाजपा की नीतियों से परेशान हैं तो इस्तीफा क्यों नहीं दे देते। पर सत्ता का लोभ उन्हें ऐसा करने से रोक रहा है। जबकि भाजपा सरकार किसानों दलितों के लिए लगातार काम कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें