नहीं पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष, मायूस लौटे फरियादी
नहीं पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षनहीं पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षनहीं पहुंची राज्य महिला
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 11:16 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 11:16 PM (IST)
जासं, हमीरपुर : राज्य महिला आयोग द्वारा गुरुवार को जारी किए गए प्रोटोकाल के अनुसार आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह का जनपद भ्रमण कार्यक्रम नियत था। इसे शुक्रवार को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को महिलाओं के साथ बैठक कर उनके प्रति हो रही हिसा के संबंध में वार्ता की जानी थी। जिसे लेकर डाक बंगले में काफी संख्या में महिलाएं उनके इंतजार में बैठी रहीं। जिन्हें बाद में जानकारी होने पर वह निराश होकर लौट गईं। इसके अलावा उन्हें ईश चैतन्य आश्रम में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें