कहीं डांडिया की चटक तो कही गूंजी गरबा की थाप
जागरण टीम, महोबा : नवरात्र में मां दुर्गा के पूजन के साथ गीतों के आनंद के लिए होने वाला गर
जागरण टीम, महोबा : नवरात्र में मां दुर्गा के पूजन के साथ गीतों के आनंद के लिए होने वाला गरबा और डांडिया की गूंज ने जनपद में भी दस्तक दे दी है। पहली बार हुए इस आयोजन में बालिकाओं व महिलाओं ने गरबा व डांडिया के जरिए मां दुर्गा का पूजन किया।
महोबा : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर ¨सह ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। जिलाधिकारी सहदेव व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र ¨सह सेंगर ने भी लोगों को संबोधित करते हुए गरबा व डांडिया नृत्य में हिस्सा ले रही महिलाओं व बालिकाओं की हौसलाफजाई की। इसके बाद नंदिनी तिवारी, पूजा, आयुषि, दीप्ति सहित आधा सैकड़ा महिलाओं व बालिकाओं ने वो नीला तारा रंगीला तारा...व ढोली तारों ढोल बाजे आदि गरबा डांडिया के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। मोहे कारो-कारो यमुना जी को पानी लागे, सहित अन्य गीतों पर भी प्रस्तुतियों ने समां बांध दी। बता दें कि शहर में पहली बार बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सरगम खरे, भाजपा मीडिया प्रभारी नीरज रावत, मयंक तिवारी, दीपा द्विवेदी, रुचि तिवारी, बाबी चौरसिया, पवित्र पाटकर, अखिलेश, अच्छेलाल सोनी आदि मौजूद रहे।
चरखारी: विधायक बृजभूषण राजपूत ने नवरात्र पर राजमहल में स्थापित प्रतिमा के सम्मुख पहली बार गरबा और डांडिया का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती से हुआ। जिसमें थाल में आरती सजाकर गरबा नृत्य के माध्यम से पूजन किया गया। देवी मां दुर्गा व महिषासुर के बीच हुए युद्ध में मां के विजय को उल्लास के रूप में प्रदर्शित करने वाला डांडिया रात भर चलता रहा। राज महल प्रांगण में सोमवार देर शाम पहली बार हुए कार्यक्रम ने काफी सराहा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डांडिया नृत्य प्रशिक्षक दिलशाद खान ग्रुप बाँदा ने अपनी प्रस्तुती दी। कार्यक्रम के जोश का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि दर्शक के रूप में पहुंची महिलाएं भी डांडिया लेकर मैदान में उतर आईं और सैकड़ों महिलाओं ने नृत्य किया। इस दौरान विधायक बृजभूषण राजपूत भी खुद को दूर नहीं रख सके भक्ति विभोर होकर डांडिया करते देखे गए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र ¨सह सेंगर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, कन्हैया लाल अग्रवाल, उदित राजपूत, इंजीनियर अमित पटेरिया, सभासद रागिनी मिश्रा, ¨पकी गुप्ता, डॉक्टर सुमन ¨सह आदि मौजूद रहे।