सामाजिक कार्य त्याग की भावना से होते हैं सफल
संस भरुआ सुमेरपुर कस्बे के तपोभूमि स्थित विरक्त आश्रम में पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधा
संस, भरुआ सुमेरपुर : कस्बे के तपोभूमि स्थित विरक्त आश्रम में पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में संत स्वामी गिरिशानंद महाराज व स्वामी मुक्तानंद महाराज ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षित करने के लिए सभी को संकल्प दिलाया।
मौजूदा में कस्बे के एक गार्डन में प्रवचन कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज के शिष्य स्वामी गिरिशानंद महाराज व अलवर राजस्थान के संत डॉ मुक्तानंद महाराज आए हुए हैं। शुक्रवार को सुबह दोनों संत तपोभूमि के विरक्त आश्रम में पहुंचकर महंत स्वामी जगन्नाथ महाराज की मौजूदगी में ब्रह्मलीन संत स्वामी रोटीराम महाराज की समाधि स्थल पर पूजन अर्चन करने के साथ उनकी प्रतिमा को वस्त्र पहनाए। उसके पश्चात उन्होंने आश्रम प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए अंजीर के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कुम्भकरण यादव, राजेश सिंह, विजय गुप्ता, देवीदीन अविनाशी, सिद्दीक अहमद, राजेंद्र निगम, गीता ओमर, राखी शिवहरे, सुनीता शिवहरे, उमा गुप्ता, रज्जू गुप्ता, सौमित्र मौजूद रहे।
चिता से नहीं भगवत चितन से मिटती बाधाएं
भरुआ सुमेरपुर : संत प्रवचन और राम कथा के कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी गिरिशानंद ने कहा कि जीवन में आने वाली बाधाओं का समाधान चिता से नहीं बल्कि भगवत चितन से होगा, इसलिए परमात्मा की भक्ति में सभी को मन लगाना चाहिए।